देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस द्वारा ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में शुक्रवार को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, सुरक्षा का भरोसा
अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर
चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी चलने वाले वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी परीक्षा स्कीम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने छात्रों को किया सचेत
मित्र पुलिसिंग और सामुदायिक सहभागिता पर जोर
अभियान का मुख्य उद्देश्य मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करना, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना और छोटे विवादों का त्वरित समाधान करना रहा। पुलिस द्वारा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देने पर नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।
17 स्थानों पर चेकिंग, सैकड़ों की जांच
जनपदीय पुलिस ने जिले के 17 प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 372 व्यक्तियों और 205 वाहनों की जांच की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
ये भी पढ़ें – महाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन
मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…
अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…
अमृत 2.0 योजना के तहत 35 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र समेत कई परियोजनाओं…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…
ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…
नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…