जिलाधिकारी व एसपी ने सलेमपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्याएं

कुल प्राप्त 92 प्रकरणो में 7 प्रकरणों का किया गया निस्तारण

देवरिया/(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलेमपुर तहसील में जन समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल क्षेत्र में नियमित रूप से सक्रिय रहे। यदि आगामी समाधान दिवस पर भी उनके सर्कल से संबंधित शिकायतें मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने लेखपालों को विभिन्न राजस्ववादों में ससमय रिपोर्ट लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई प्रकरणों में लेखपालों के समय से रिपोर्ट न लगने से राजस्ववाद लंबित है। उनकी जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 92 प्रकरणो मे सर्वाधिक राजस्व विभाग के 46, पुलिस के 14, विकास के 8, शिक्षा के 1 व अन्य विभागों से 23 मामले आये। 7 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। शेष 85 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत आदि से संबंधित थे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सलेमपुर श्याम मणि त्रिपाठी, सीएमओ डा राजेश झा, तहसीलदार अलका सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, डीपीओ कृष्णकान्त राय, डीएसओ संजय पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ निमार्णाधीन सीएचसी केन्द्र सलेमपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्रता के साथ गुणवत्ता सहित पूर्ण किये जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

9 hours ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

9 hours ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

9 hours ago

झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद…

10 hours ago

अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

10 hours ago