डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन घाट का निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पटनवा पुल एवं हेतिमपुर घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि सर्वाधिक मूर्तियां पटनवा पुल पर प्रवाहित होती हैं। ऐसे में यहां विशेष एहतियात बरता जाए। वाहनों के आवागमन का रूट चार्ट निर्धारित रहे। इसके अतिरिक्त मूर्ति विसर्जन वाले स्थान पर बैरिकेडिंग भी की जाए जिससे कि लोगों को किसी प्रकार के नुकसान न हो। मूर्ति विसर्जन करते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि लोग लाउडस्पीकर से अत्यधिक ध्वनि न करें। उन्होंने पिछले वर्ष हुए विसर्जन कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। साथ ही गोताखोर, नाव, लाइट एवं जनरेटर के संबन्ध में भी डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से संपादित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी। इस दौरान एसडीएम, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago