मौके पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली शिकारपुर मार्ग के बरवा नहर के पास महराजगंज से लौट रही कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाई।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा मुड़ेरी निवासी संतोष उपाध्याय अपने कार की सर्विसिंग करवाकर रविवार दोपहर में महराजगंज से घर लौट रहे थे कि अचानक घुघली शिकारपुर मार्ग के बरवा नहर के समीप चलती कार में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई तथा कार धू धू कर जलने लगी।किसी तरह से चालक ने गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई।घटना होते देख लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई तथा कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई तथा आग को बुझाने में कामयाबी पाई। संयोग ही रहा कि चालक बाल बाल बच गया। महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…