भक्ति गीतों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु, शिव तांडव देख हुए मंत्रमुग्ध

  • बेलवा बुजुर्ग में जागरण कार्यक्रम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलवा बुजुर्ग के सचिवालय परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शनिवार की रात निशा पूजन के बाद भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों की जीवन्त प्रस्तुति देख महिला व पुरुष श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता अनिल कुमार निर्मल तथा समाजसेवी आनन्द सिंह ने संयुक्त रूप से देवी पूजन कर किया। तत्पश्चात गोरखपुर से आए हरिओम कुमार व उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर विवश कर दिया। गायक हरिकेश कुशवाहा द्वारा मां दुर्गा के भजन-आज तेरा जगराता माता.. व मइया बाड़ी खप्परवाली,तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये,निमिया की डाढ मइया समेत अनेकों भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमाते रहे। वहीं बीच बीच में जगराता कलाकारों ने राधा रानी, शिव तांडव, शिव पार्वती विवाह व हनुमान जी की झाँकी भी निकली। कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों ने मां की आरती मां जगजननी जय.. के साथ किया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए अनिल कुमार निर्मल ने कहा देवी पूजा हमें सत्य और असत्य में विभेद करने की सीख देती है। आज के परिवेश में महिलाओं का सम्मान करना वास्तविक देवी पूजा है।इस दौरान वीरेंद्र सिंह,प्रह्लाद सिंह,दीपक श्रीवास्तव,अजय तिवारी,श्रीराम सिंह,दिनेश गुप्ता,पिंटू सिंह,राजेश अगवाल,दामोदर तिवारी,तूफानी प्रसाद,रमाकांत सिंह,पंकज गोड़ आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago