बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार को आगामी त्यौहार दशहरा व दीपावली आदि को सकुशल संपन्न कराने तथा शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्मगुरुओं/सम्भ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं/सम्भ्रांत नागरिकों से उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। धर्म गुरुओं/सम्भ्रांत नागरिकों ने कहा कि त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं/सम्भ्रांत नागरिकों से कहा कि आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाया जाय। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट तथा ऐसा कृत्य न किया,जिससे जनपद का माहौल बिगड़े। उन्होंने सभी से अपील की कि जनपद में शांति व कानून व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कोई समस्या या कोई बात संज्ञान में आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराए। अगर कोई व्यक्ति जनपद का माहौल बिगड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं/सम्भ्रांत नागरिकों से कहा कि जनपद की अमन चैन कायम रहे। ऐसा कोई कार्य न होने पाए, जिससे जनपद का माहौल बिगड़े। बच्चों को सही दिशा दिया जाय। किसी भी व्यक्ति द्वारा जाति, धर्म , संप्रदाय पर आपत्तिजनक पोस्ट न किया जाय। कोई भी समस्या/सूचना संज्ञान में आती है तो तत्काल अवगत कराए,प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जाएग।बैठक में अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी तथा धर्मगुरू/सम्भ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहें।
हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…
एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…