जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई चौपाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड लार के ग्राम पंचायत बनकटा अमेठिया में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल में पात्र लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड, शौचालय निर्माण की धनराशि तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किए गए। बच्चों को खेलकूद सामग्री भी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित न रहे। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि पुलिस हर समस्या पर तत्परता से कार्रवाई करेगी।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago