Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा...

आयुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा 14 दिसंबर को

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)।संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल ने बताया है कि आयुक्त, एम0पी0 अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक आगामी 14 दिसंबर, 2022 को आहूत की गई है। जिसमें मंडल के समस्त जिलाधिकारी ,समस्त मुख्य विकास अधिकारी व समस्त मंडलीय अधिकारी से प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्वाहन 11:00 बजे से 1:30 बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की जाएगी तथा 2:00बजे से 3:00 बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी तत्पश्चात 3:00 बजे से कर – करेत्तर एवं राजस्व वादों का निस्तारण, राजस्व वसूली तथा राजस्व कार्यों व चकबंदी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों से समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।

     
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments