Newsbeat

जिले के छात्र ने कोटा में फांसी लगाकर दी जान

संत कबीर नगर/कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराने राजीव गांधी नगर स्थित एक पीजी में रह रहे 17 वर्षीय छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान जनपद संत कबीर नगर निवासी प्रभाशंकर ओझा के पुत्र आर्यन ओझा के रूप में हुई है। वह फरवरी 2026 में कोटा आया था और यहां इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात सूचना मिली कि छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्च्यूरी में भेज दिया गया।
मामले की पड़ताल कर रहे एएसआई जवाहर लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस कमरे की तलाशी लेने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है।
घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंपा जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

6 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

6 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

6 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

6 hours ago