जिला विज्ञान क्लब द्वारा 120 मेधावी छात्रों को भ्रमण हेतु डीएम ने हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद के 15 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों को केआईपीएम गीडा तथा बालाजी बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड गीडा, गोरखपुर के भ्रमण हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सदीप चौधरी, जिला समन्वयक जिला विज्ञान केन्द्र, प्रधानाचार्या राजकीय बलिका विद्यालय बघौली निशा यादव उपस्थित रहीl।
टेक्निकल कैंपस में बच्चों ने मैकेनिकल लैब, इलेक्ट्रिकल लैब, लैंग्वेज कनवर्टर लैब, बोटैनिकल गार्डन इनोवेशन सेल फार्मेसी लैब कंप्यूटर साइंस लैब आदि का भ्रमण किया तथा मैनेजिंग डायरेक्टर ने सेमिनार हॉल में बच्चों को संबोधित किया। उसके पश्चात बालाजी बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड में विद्यार्थियों ने बिस्किट तथा कैन्डी बनाने की प्रक्रिया को भौतिक रूप से देखा तथा सीखा उमेश्वर श्रीवास्तव ने बच्चों को भी काफी प्रभावशाली ढंग से फैक्ट्री का भ्रमण कराया। बच्चे काफी खुश और उत्साहित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों की साइंस एवं टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि उत्पन्न होती है वह करीब से मशीनों को तथा विभिन्न प्रकार की तकनीकी को देखा और समझा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा मिलता है तथा जिला समन्वयक ने कहा कि विद्यार्थी काफी उत्साहित होते है और उन्हें बिना किसी प्रकार के लैब तथा विभिन्न प्रक्रियाओं को जानने और समझने का भी अवसर मिलता है।
इस अवसर पर सह समन्वयक अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सिद्धार्थ, ओम प्रकाश पाण्डेय, साधना सिंह, नीलम राय सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

5 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

12 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

30 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

33 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

41 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

44 minutes ago