संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे व जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक द्वारा तहसील खलीलाबाद के किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशी निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु शनिवार तहसील अंतर्गत 11 दुकानों हजरत खाद भंडार, अब्सार अहमद कीटनाशक,जमाल खाद भंडार सेमरियावा,किसान बीज भंडार नौवागांव, ए के सन्स दुधारा, सलमान खाद भंडार दुधारा की जांच की गई। जिसमें 02 कीटनाशी बिक्री केंद्र को नोटिस दी गई। दुकानों से कुल 04 कीटनाशी के नमूने एकत्र किए गए।
इसी क्रम में उप कृषि निदेशक राकेश सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा द्वारा धनघटा एवं मेहदावल क्षेत्र में मौर्य कृषि बीज भंडार लहरौली,किसान बीज भंडार नौवां गांव, भारती खाद भंडार धनघटा एवं प्रदीप बीज भंडार धनघटा का औचक निरीक्षण किया गया एवं 03 नोटिस जारी किया गयाl इस प्रकार जनपद में कुल 23 कीटनाशी विक्रेताओं के संस्थानों में कुल 10 नमूने ग्रहित किए गए हैं एवं 05 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। किसान हित में कीटनाशी की कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…