जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल बीके शुक्ला (अप्रा) द्वारा सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी एवं उपस्थित अधिकारी व पूर्व सैनिकों का स्वगत, अभिनन्दन किया तत्पश्चात् पिछली सैनिक बन्धु की बैठक को दोहराते हुए जिसमें पूर्व प्रार्थना पत्र, जमीनी विवाद, शस्त्र लाइसेन्स एवं केन्द्रिय सैनिक बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया ।
अपर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया गया कि आप लोगों के किसी भी प्रकार की समस्या एवं वेलफेयर से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप प्रबन्धक जिला लीड बैंक अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला, सहायक अभियन्ता यूपीसिडको, प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के साथ-साथ इस जनपद के उक्त बैठक से सम्बन्धित अधिकारी गण एवं इस जनपद के भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक आश्रित व सैनिक विधवाएं सहित कुल लगभग 55 लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

4 hours ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

5 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

5 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

16 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

17 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

17 hours ago