पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की वायुसेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में रिहायशी इलाकों और एक बड़े सरकारी अस्पताल को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस बमबारी में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यह एयरस्ट्राइक बीती रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई और लगभग 23 मिनट तक चली। पाकिस्तान ने अपने JF-17 और F-16 लड़ाकू विमानों से काबुल की पांच अलग-अलग जगहों पर भारी विस्फोटकों के साथ हमला किया।

रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर हमला

बताया जा रहा है कि इस एयरस्ट्राइक में काबुल के कई संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाया गया। इनमें अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के पास रिहायशी क्षेत्र, खुफिया एजेंसी GDI के मुख्यालय के आसपास का इलाका, राष्ट्रपति भवन के पास का आवासीय क्षेत्र और काबुल एयरपोर्ट के पास पुराने नाटो बेस में स्थित 2000 बेड का सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

भारी पेलोड वाले बम गिराए जाने के कारण कई जगहों पर आग के बड़े गोले उठते देखे गए। खास तौर पर काबुल के पार्की सनाई कोचक इलाके में स्थित नशे के आदी मरीजों के इलाज वाले अस्पताल पर बमबारी के बाद पूरा परिसर आग की लपटों में घिर गया।

400 मौतें, सैकड़ों घायल

स्थानीय प्रशासन के अनुसार रात करीब 2 बजे तक के आंकड़ों में 400 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हैं। राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।
इसके अलावा पाकिस्तान की सेना ने नंगरहार प्रांत में भी बमबारी की, हालांकि वहां से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

ये भी पढ़े – आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

अफगानिस्तान ने जताया कड़ा विरोध

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने जानबूझकर रिहायशी इलाकों और गैर-सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हमला अफगान सेना के हथियारों के ठिकानों पर किया गया और नागरिकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।

हामिद करजई ने भी की निंदा

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी काबुल में हुए हमलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों को भारी नुकसान हुआ है और इससे क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है।
करजई ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे हमलों से हालात और बिगड़ेंगे तथा इसका नुकसान अंततः पाकिस्तान को ही उठाना पड़ेगा।

ये भी पढ़े – कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago