सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

दिये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु जिला कारागार देवरिया मे सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा यू0टी0आर0सी0 व जेल लोक अदालत के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर व्यक्तिगत रूप से बन्दियों से मुलाकात कर, उनके प्रार्थना पत्रों पर विधि अनुसार कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। सचिव द्वारा जिला कारागार में भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए स्वंय भोजन खा कर उसके गुणवत्ता को परखा गया जो सामान्य पाया गया। जिसमें सुधार करने हेतु अधीक्षक जिला कारागार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। सचिव द्वारा ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकत्तम 07 वर्ष के दण्डादेश संबंधित अपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, से संबंधित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। तथा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों को विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर मोतीलाल वर्मा व जेल वार्डन सपन कुमार उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

4 minutes ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

12 minutes ago

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

5 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

6 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

10 hours ago