Categories: Uncategorized

डीएम की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक संपन्न

प्राथमिकता के आधार पर सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण करने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं को एक-एक करके सुना गया। बैठक में ज्यादातर सैनिकों द्वारा विपक्षी द्वारा जमीन के कब्जे, बिजली के बिल, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतो, नगरपालिका द्वारा नाली के चौरीकरण संबंधित शिकायतो, पानी, लाइट, रोड पर अतिक्रम आदि शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सैनिको की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी के पास कोई भी सैनिक अपनी समस्या लेकर आते हैं तो संबंधित अधिकारी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुन एवं जल्द से जल्द उसका निस्तारण कराए। बैठक में प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी द्वारा एक-एक करके देखा गया एवं सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सैनिकों को आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। इसके संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान जिला सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सैनिक उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

3 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago