देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य दोषियों को 5-5 वर्ष की सजा
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत देवरिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना गौरीबाजार क्षेत्र के वर्ष 2018 के हत्या एवं मारपीट के चर्चित मामले में प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के आधार पर न्यायालय ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास तथा चार अन्य दोषियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया की अदालत ने थाना गौरीबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2018, धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 एवं 302 भारतीय दंड संहिता के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए यह निर्णय सुनाया।
न्यायालय ने राजा बाबू उर्फ सोनू को हत्या के अपराध में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 1,56,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं सह-अभियुक्त हरेराम यादव, छोटेलाल यादव, प्रेम सुन्दरी तथा संध्या देवी को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 76,000 रुपये प्रत्येक के अर्थदंड की सजा सुनाई।
देवरिया पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रभावी न्यायिक पैरवी के चलते दोषियों को सजा दिलाने में सफलता मिली। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) हरेन्द्र प्रसाद निषाद ने मजबूती से पक्ष रखा। इसके अलावा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षी सौरभ त्रिपाठी, थाना गौरीबाजार के पैरवीकार आरक्षी रविन्द्र यादव तथा मॉनिटरिंग सेल प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने भी मुकदमे की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पैरवी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवरिया पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन का उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाना है, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…