जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 511 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति का दिया नोटिस, मचा हड़कंप

पोषण ट्रैक्टर पर ई- केवाईसी की रफ्तार को लेकर की गई बड़ी कार्यवाही

धानी 09, बृजमनगंज 46, सिसवां 56, घुघली 50, लक्ष्मीपुर 52, शहर 13, निचलौल 23, मिठौरा 58, नौतनवा 31, पनियरा 44, परतावल 30, फरेंदा 41, सदर 58

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार द्वारा पोषण ट्रैकर पर ई–केवाईसी में धीमी रफ्तार को लेकर 511 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पूर्व में नोटिस निर्गत करते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 जुलाई 2025 तक शत–प्रतिशत लाभार्थियों का ई.के. वाई.सी. एवं फेस रेकग्निशन कार्य पूर्ण कर लिये जाने का निर्देश दिया गया था, फिर भी 511 आँगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति 65 प्रतिशत से भी कम है, जिसके कारण संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति की दूसरी नोटिस जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि टेक होम राशन योजना का लाभ लक्षित लाभार्थियों 6 माह से 3 वर्ष एवं 3-6 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती/धात्री माताओं) तक पहुंचे और वितरित अनुपूरक पोषाहार का कोई दुरुपयोग न हो, पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों का 100% ई-केवाईसी और फेशियल रेकग्निशन अनिवार्य कर दिया है।
इसे पूरा करने की समय सीमा शुरू में 01जुलाई, 2025 थी, जिसे 15 जुलाई, 2025 तक बढ़ाया गया था। भारत सरकार द्वारा पूरक पोषण के लिए धनराशि केवल उन लाभार्थियों के लिए प्रदान की जाएगी जिनका ई-केवाईसी और फेशियल रेकग्निशन पूरा हो चुका है।
इस कार्य के संबंध में उपरोक्त केंद्रों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाडी कार्यकत्रियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वॉट्सअप ग्रुप, जूम मीटिंग, टेलीफोन कॉल और लिखित नोटिस के माध्यम से बार-बार निर्देश दिए गया। इसके बावजूद, कुल 511 आंगनबाडी केंद्रों में पंजीकृत लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और फेशियल रेकग्निशन का कार्य अभी भी 65% से कम पूरा हुआ है। ई-केवाईसी और फेशियल रेकग्निशन को पूरा करने में विफलता और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही को देखते हुए संबंधित केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दूसरी नोटिस के साथ-साथ अंतिम चेतावनी जारी किया गया है।
नोटिस में नोटिस की तारीख से तीन दिनों के भीतर सम्बन्धित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने आंगनबाड़ी केंद्र में सभी पंजीकृत लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और फेशियल रेकग्निशन में शतप्रतिशत प्रगति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। निर्देशों के अनुपालन में विफलता की स्थिति में सम्बन्धित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तीसरी नोटिस जारी करते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

4 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक महान हस्तियां, क्रांति से सिनेमा तक की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…

4 hours ago

अंतरिक्ष की उड़ान में कहां चूके छात्र? नारायणी रॉकेट्री कप में खुलीं तकनीकी सुधार की अहम बातें

पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…

5 hours ago

सितारों की चाल, किस्मत का कमाल; 4 नवंबर को किस राशि पर होगी कृपा अपार?

AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…

5 hours ago

सूरत से शुरू हुआ सफर, अब पूरे गुजरात की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की जिम्मेदारी: जानिए कौन हैं कृष्ण कुमार यादव

मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…

5 hours ago

संजय की तीसरी आँख

व्यंग्य: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी! चयनकर्ताओं के फैसले, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और आलोचनाओं…

5 hours ago

गिग वर्कर्स की सुरक्षा का सवाल: लचीले रोजगार के साथ सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी

डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के बीच श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व लाभ और…

5 hours ago