लोकतांत्रिक परंपरा और नियमों से चलने वाला ही असली शिक्षक संगठन -ऋषिकांत पांडेय

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (मुनीश मिश्रा गुट) को शुक्रवार के दिन उस समय बड़ा झटका लगा जब जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी और 8 ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने साथियों समेत संगठन की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए, नए नेतृत्व के साथ जुड़ने का ऐलान किया। होटल सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इन सभी ने संगठन में संवैधानिक शून्यता, वित्तीय अनियमितताओं और मनमानीपूर्ण कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के संघर्ष और अधिकारों की ऐतिहासिक विरासत वाला संगठन है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बनी गुटबाजी और तानाशाही नेतृत्व के कारण यह अपने उद्देश्य से भटक गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा और संगठन के अस्तित्व को बचाने के लिए लोकतांत्रिक परंपराओं की बहाली बेहद आवश्यक है।

सदस्यता के नाम पर लाखों की लूट यह शिक्षक विरोधी मानसिकता

पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण भदौरिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा नेतृत्व द्वारा सदस्यता शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गई, लेकिन इन पैसों का उपयोग शिक्षक हितों की जगह निजी स्वार्थों में किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कभी भी शिक्षक हितैषी नहीं हो सकते और यही कारण है कि हम सबने मिलकर संगठन को एक नई दिशा देने का फैसला किया है।

सैकड़ों शिक्षकों ने छोड़ा पुराना गुट ऋषिकांत पांडेय के नेतृत्व को बताया भरोसेमंद

प्रेस वार्ता में ब्लॉक खुटार से प्रमोद सिंह, निगोही से विजय प्रताप सिंह, कटरा खुदागंज से अरविंद सिंह चौहान, जैतीपुर से आदेश सिंह तोमर, मदनापुर से धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जलालाबाद से राजकुमार सिंह ने अपने-अपने कमेटियों के साथ मुनीश मिश्रा गुट से किनारा कर ऋषिकांत पांडेय के नेतृत्व को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा बंडा से शैलेंद्र सिंह चौहान, सिंधौली से सज्जन कुमार, तिलहर से अरविंद वर्मा समेत ददरौल, भावलखेड़ा और मिर्जापुर ब्लॉक के कई जिम्मेदार शिक्षकों ने भी समर्थन जताया। इन सभी ने अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित संगठन चुनाव में भाग लेने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रेस वार्ता का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक नेता महेंद्र पाल सिंह चौहान, विनोद सिंह, कौशलेन्द्र भदौरिया, अरविंद सिंह, आदेश सिंह, नितिन मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र चौहान, धर्मेंद्र प्रताप, सचिन मिश्रा, भुवनेश गुप्ता, सुनील मौर्य, जितेंद्र सिंह, धीरज रस्तोगी, नवनीत तिवारी, दिनेश यादव, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र वर्मा, अजित कनौजिया, शैलेन्द्र गौड़, राजीव यादव, नीरज सागर, वबिता श्रीवास्तव, रमति कौर, कमलेश यादव और सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

4 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

4 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

4 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

4 hours ago