लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को याद करते हुए जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-शताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिला कार्यालय पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनचर्या समाज सेवा से परिपूर्ण थी।
उन्होंने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तीकरण और लोकहित को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया और न्याय के लिए आजीवन दृढ़ संकल्पित रहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस ऐतिहासिक वर्ष को देश और प्रदेशभर में जनभागीदारी से व्यापक स्तर पर मनाते हुए। उनके कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि राजमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में एक शासक के रूप में अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सैकड़ों मंदिरों, धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक हित में अनेकों तालाबों, बावड़ियों का निर्माण कराया।
कार्यक्रम संयोजक बलराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी, सेतभान राय, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, अमर राय, संयोजक सचिन राय, गौरव निषाद, ई अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव सहित अनेक लोग शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सैन्य मंथन: पीएम मोदी ने किया संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का शुभारंभ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में बनेगी नई रणनीति

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम कोलकाता…

4 minutes ago

नक्सलियों पर सुरक्षा बलों का वार: 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन शीर्ष नक्सली मारे गए

प्रतीकात्मक हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) झारखंड में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी…

23 minutes ago

🌟 दैनिक राशिफल 15 सितम्बर 2025 🌟

✨ आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांटिक और शुभ रहने वाला है। वहीं…

10 hours ago

लखीमपुर खीरी में किशोर का शव मिलने से तनाव, गाँव में भारी पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भीरा क्षेत्र के लालजी पुरवा से लापता किशोर का शव मिलने…

11 hours ago

प्रदेश में लम्पी रोग पर सख़्ती, कृषि मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पशुओं…

11 hours ago

भीषण सड़क हादसे मे दो की मौत एक घायल लोगों में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर(राष्ट्र को परम्परा)खुटार थाना क्षेत्र के गांव लौंहगापुर जंगल में रविवार की सुबह एक दर्दनाक…

12 hours ago