हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा

भागलपुर/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
श्रीलक्ष्मी नारायण ठाकुर जी के मंदिर मेंहनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से किया जाएगा। शुक्रवार को ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ ठाकुर जी के मंदिर से कालीचरण घाट तक कलश यात्रा निकाली गई, भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सरयू नदी किनारे वर्धनि कलश पूजन, मां गंगा की पूजन इत्यादि करके कलश में जल भरा गया।इस कलश यात्रा में मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश पांडे अनेक आचार्य गण के साथ सरयू नदी से कलश में जल लेकर हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा हेतु वैदिक मंत्रों द्वारा विधि विधान से पूजन कर प्रारम्भ किया गया।

आपको बता दे की भागलपुर में सबसे प्राचीन मंदिर जो की कई हजार वर्षों से ऋषि भार्गव के तपो भूमि पर श्री लक्ष्मी नारायण भगवान भोलेनाथ और महाबली बजरंगबली का मंदिर स्थापित है। पिछले दिनों यह मंदिर जो की हनुमान जी का था, जो नदी के कटान से ढह गया। मंदिर के गिरने से पिंडी स्वरूप हनुमान जी की प्रतिमा खंडित हो गई, फिर उसी जगह पर एक भव्य मंदिर बनाकर हनुमान जी का पुनः प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। शुक्रवार को हनुमान जी का अधिवास होगा। जिसमें अन्न, फल, और नैवेद्य से उनको स्नान कराया जाएगा। वस्त्र आदि देकर। 31/05/2025 को प्राण प्रतिष्ठा होगा। जिसके लिए भागलपुर के ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ सरयू तट कालीचरण घाट पर वैदिक मंत्रों के साथ जल भरा । इसमें ओमप्रकाश पांडे, अमरेश पांडे, आचार्य कृष्णा पांडे, बाल बृंद पांडे, जटाशंकर मिश्रा और विद्यासागर मिस्र, जय नारायण तिवारी, आलोक मिश्रा, के साथ सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं व अनिल मिश्रा, सोनू जायसवाल, शंभू जयसवाल, शिव शंकर जायसवाल, कमलेश कुशवाहा गजेंद्र मौर्य, प्रभु ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, कमलेश जायसवाल, शत्रुघ्न वर्मा, इत्यादि श्रद्धालु लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

1 hour ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

1 hour ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

1 hour ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

2 hours ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

10 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

10 hours ago