सिवान से स्कॉर्पियो समेत युवक लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

ग्राम धनेजा (पनदह )निवासी योगेन्द्र कुमार के छोटे भाई जितेन्द्र कुमार के सिवान (बिहार) से स्कॉर्पियो वाहन सहित लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी को लेकर थाना सिकन्दरपुर में तहरीर दी है।
जितेन्द्र कुमार 27 मई को स्कॉर्पियो लेकर घर से सिवान के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक उनके मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने जब काफी प्रयासों के बाद भी कोई संपर्क नहीं हो पाया तो अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
योगेन्द्र कुमार ने थाना सिकन्दरपुर में दी गई तहरीर में कहा है कि “मुझे आशंका है कि मेरे भाई के साथ कोई अनहोनी हो गई है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है और सिवान से लौटने की कोई सूचना नहीं है।”
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की तलाश के लिए संबंधित थानों को भी सूचना भेज दी गई है। परिजन बेसब्री से बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

1 hour ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

6 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

6 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

7 hours ago