जिला पंचायत बोर्ड की बैठक गहमागहमी की बीच सम्पन्न

तरकुलवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिला पंचायत सदस्यों की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई lबैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने कहा कि जनपद की लगभग सभी सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं उसका मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है, जिससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर और दवा का अभाव है मरिज प्राइवेट अस्पतालों में अपना पैसा खर्च कर ईलाज कराने को मजबूर है lपांडेय ने कहा कि विद्युत विभाग ठेका प्रथा से गांव में मीटर लगवाने का काम किया जिसमें ठेकेदारों द्वारा 70% घरों में मीटर नहीं लगाया गया है और बिजली विभाग और उनका परिवर्तन दल जाकर गांव की जनता को विद्युत चोरी के नाम पर मोटी रकम एठने का काम कर रहे हैं ,विभाग को चाहिए कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा कर उनको जेल भेजें और उनके संस्था को ब्लैक लिस्ट करें l
जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव ने कहा कि हमारे क्षेत्र में आबादी के ऊपर से तार गया है किसी दिन बड़ी अनहोनी हो जाएगी जो सरकार के लिए भारी पड़ेगा lबैठक को मुख्य रूप से विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव, विश्वजीत सिंह, उपेन्द्र तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, अजीत कुमार सिंह, सुजीत प्रताप सिंह, कलेक्टर शर्मा, प्रभा भारती, नीतू सिंह, जनक कुशवाहा, सुनील निषाद, अमित रजक, नौशाद राजा, श्यामू यादव, सुमन भारती, अंकिता यादव, विनय जायसवाल, अरविंद पांडेय, उमेश, पर्वत गिरी आदि ने जनपद की समस्याओं की तरफ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया lबैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी उज्जवल अंबेश ने किया l
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी देवरिया जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

2 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

2 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

2 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

3 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

4 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

5 hours ago