स्वच्छता सर्वेक्षण में बड़हलगंज को प्रदेश में मिला 12वां स्थान

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)l देशभर के नगर निकायों में केंद्र सरकार द्वारा की गई स्वच्छता सर्वेक्षण में गोरखपुर जनपद का बड़हलगंज नगर पंचायत ने जिले में प्रथम व प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त किया है।
शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि केंद्र सरकार ने विगत तीन माह पूर्व देश भर के समस्त निकायों ने स्वच्छता के दृष्टिगत ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया था, जिसमे बड़हलगंज नगर पंचायत को जिले में प्रथम जबकि प्रदेश में 12वा तथा जोनल रैंकिंग में 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बड़हलगंज नगर पंचायत जनपद की पहली ऐसी निकाय है, जो पूरे जनपद में गार्बेज फ्री सिटी में वन स्टार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़हलगंज के इस उपलब्धि का समस्त योगदान नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को जाता है। गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व केंद्रीय नगर व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले नगर निकायों को राष्ट्रपति ने अपने हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत को बेहतर प्रदर्शन करने पर चेयरमैन प्रीति उमर, प्रतिनिधि महेश उमर, ईओ शिवकुमार, एसबीएम आरके तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, दीपक गौड़, वीरेंद्र गुप्ता, अमूल्य चतुर्वेदी, लक्ष्मण साहनी, संजय सोनकर, रवि साहनी, राजीव मिश्रा, रामदास मद्धेशिया, ऋषि कुमार, सुदीप वर्मा सहित समस्त सभासदों ने समस्त सफाई नायकों व सफाई कर्मियों को इसके लिए बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago