Categories: Uncategorized

प्रधानमंत्री के समक्ष प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी जिलाधिकारी

प्रदेश की एकमात्र जिलाधिकारी जिन्हें सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

देवरिया जिले और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। जिले की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, को चौथे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन नीति आयोग द्वारा 13 से 15 दिसंबर 2024 के बीच नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रतिभाग करेंगे और उनके समक्ष जिलाधिकारी विकास और प्रशासनिक नवाचार से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगी। उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय मंच के लिए पूरे देश से केवल चार डीएम स्तर के अधिकारियों को चुना गया है। यह चयन उनकी प्रशासनिक दक्षता और सेवा समर्पण को दर्शाता है।

चौथा राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन देश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नीति निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस दौरान आर्थिक विकास, सतत विकास, डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक कल्याण जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी।

इस उपलब्धि पर दिव्या मित्तल ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण मंच पर उत्तर प्रदेश और देवरिया का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह एक अनूठा अवसर है, जहां वे अपने जमीनी स्तर के अनुभव साझा कर, राष्ट्रीय नीतियों को आकार देने में योगदान दे सकती हैं।

प्रशासनिक नवाचार में नेतृत्व

दिव्या मित्तल अपने प्रभावशाली कार्यों के लिए जानी जाती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार, पेयजल सुविधा का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने जैसे कई क्षेत्रों में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता और नवाचार को प्राथमिकता दी है।

युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से अपनी शिक्षा पूरी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में कदम रखने वाली दिव्या मित्तल कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। खासतौर पर छात्राएं और युवा अधिकारी उन्हें अपने मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। बतौर आईएएस अधिकारी अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कई अभिनव पहल किये हैं, जिसका लाभ आमजन तक पहुंचा है। वे पूर्व में भी नीति आयोग में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन दे चुकी हैं। यह उपलब्धि उनके संकल्प और प्रशासनिक कौशल को दर्शाता है।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

2 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

2 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

2 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

17 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

18 hours ago