Categories: Uncategorized

एडीएम ने कर करेत्तर , राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
अपर जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार, विद्युत ,परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में प्रगति की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर सी, डी व ई ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। सभी विभाग आज रात तक प्राप्त होने वाले आवेदनो पर सम्यक कार्यवाही करते हुए निस्तारित करें। विभागाध्यक्ष स्वयं अपनी निगरानी में डाटा फीडिंग का कार्य सुनिश्चित करें।
उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा 24, धारा 34, धारा 116 में 06 माह और 01 वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करते हुए शून्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने पोर्टल को आज सतत रूप से देखते रहें, ताकि डाटा फीडिंग में शिथिलता अथवा त्रुटि के कारण जनपद की रैंकिंग विपरीत रूप से प्रभावित न होने पाए।
इस दौरान बैठक मे समस्त एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सभी तहसीलदार एवं राजस्व कार्मिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

8 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago