कार्ययोजना बनाकर ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा पाइपलाइन बिछाने आदि कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के दिए निर्देश
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत (हर घर नल से जल)के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कार्ययोजना बनाकर ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा पाइपलाइन बिछाने आदि कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम मुकीम अहमद को संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर निर्माण कार्यों/पाइपलाइन बिछाने के कार्यों में आ रही समस्याओं यथा-भूमि व विद्युत आदि का निस्तारण कराते हुए कार्यों में प्रगति लाने तथा प्रति सप्ताह प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही कहा कि पूर्ण हो चूके निर्माण कार्यों को वेबसाइट पर अपडेट किया जाय इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…