Categories: Uncategorized

छठी मईया के गोद में समायी बिहार कोकिला शारदा सिन्हा

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने नम आंखों से दी विदाई

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को उदयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। एक तरफ छठ महापर्व में शारदा सिन्हा के गानों से दुनियां गूंज रही थी, तभी सोशल मीडिया पर एक अत्यंत ही हृदय विदारक खबर आई कि संगीत जगत में बिहार की स्वर कोकिला कहे जाने वाली शारदा सिन्हा अब इस दुनियां में नहीं रही। इधर निधन का खबर सुनते ही भावुक हो उठे अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार की पूर्व संध्या पर अपनी 48 घंटों के कठीन परिश्रम के बाद पटना के कंगन घाट पर लोक गायिका पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तस्वीर आकृति उकेर डाली और लिखा बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि आस्था का प्रतीक माना जाने वाला महापर्व छठ बिहार के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के गीत आज भी घर-घर में गूंजते हैं। अगर छठ के समय उनके गाए गीत नहीं बजते हैं, तो पता ही नहीं चलता कि छठ का पर्व मनाया जा रहा है। अब छठ पुत्री शारदा सिन्हा मईया के गोद में समा गई है। उनकी निधन से भोजपुरी संगीत में अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसा आवाज बिड़ले ही धरती पर जन्म लेती हैं। शारदा सिन्हा की आवाज छठ महापर्व के लिए सदैव अमर रहेंगी।
बता दें कि अपनी कलाकृति बनाकर नम आंखों से शारदा सिन्हा को विदाई देने वाले प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र मूल रूप से बिहार के चंपारण के मूल निवासी है। ये देश दुनिया के सभी असामायिक घटनाओं व ज्वलंत मुद्दों पर अपनी विशेष कलाकृतियों से समाज को सकारात्मक संदेश देने में जुटे रहते हैं।
मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व हजारों छठव्रतियों ने भी मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

rkpshomnath

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

2 hours ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

5 hours ago