जिलाधिकारी ने 01 वर्ष से अधिक समय से लटकी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निर्माण के लिए भूमि पुनर्ग्रहण का आदेश किया जारी

बालिकाओं को बेहतर शिक्षा के लिए अतिशीघ्र मिलेगा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

जिलाधिकारी ने किसान कल्याण केन्द्र की स्थापना के लिए भूमि पुनर्ग्रहण का आदेश किया जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बलिया के तहसील बाॅसडीह, तहसील बैरिया तथा तहसील सिकन्दरपुर में बालिकाओं के छात्रावास व अध्यापन कार्य आदि के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय स्थापित करने के लिए 01 वर्ष से अधिक समय से निर्माण योजनाएं लटकी हुई थी। जिलाधिकारी ने इन निर्माण योजनाओं की गहन पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कर सम्बंधित तहसीलों से भूमि चिन्हित कराकर भूमि पुनर्ग्रहण का आदेश जारी किया गया, जिससे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य की बाधा दूर हो गयी हैं और बालिकाओं को छात्रावास व अध्यापन कार्य आदि के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अतिशीघ्र मिल जाएगा। यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि तहसील बैरिया के ग्राम इब्राहिमाबाद उपरवार परगना द्वाबा स्थित गाटा सं0 207 रकबा 0.372 हे0 भूमि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुरलीछपरा के भवन निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि बेसिक शिक्षा विभाग,उ0प्र0 के पक्ष में पुनर्ग्रहण आदेश दिनांक 18.10.2024 तथा तहसील बाॅसडीह के ग्राम गांगपुर परगना खरीद स्थित गाटा सं0 292 रकबा 0.400 हे0 भूमि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेरूआरबारी के भवन निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि बेसिक शिक्षा विभाग,उ0प्र0 के पक्ष में पुनर्ग्रहण आदेश दिनांक 19.10.2024 पारित कर दिया गया हैं। तहसील सिकन्दरपुर के नवानगर में भूमि चिन्हित कर ली गयी है, जिसमें पुनर्ग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार किसान कल्याण केन्द्र भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना,जिसमें कृृषकों को मूलभूत सूविधाएं, समस्या का समाधान आदि उपलब्ध कराने के लिए किसान कल्याण केन्द्र बनाया जाना था। 01 वर्ष से अधिक समय से योजना लटकी हुई थी, जिसे जिलाधिकारी ने ग्राम सुखपुरा परगना खरीद तहसील बाॅसडीह के अन्तर्गत स्थित आ0नं0 836घ रकबा 0.0625 हे0 भूमि किसान कल्याण केन्द्र की स्थापना के लिए निःशुल्क भूमि कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के पक्ष में पुनर्गहण आदेश दिनांक 19.10.2024 पारित कर दिया हैं,अब किसान कल्याण केन्द्र का भी निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण होगा। इस प्रकार बालिकाओं के लिए तहसील बैरिया के ग्राम इब्राहिमाबाद उपरवार में रकबा 0.372 हे0 तथा तहसील बाॅसडीह के ग्राम गांगपुर में रकबा 0.400 हे0 एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्याालय के निर्माण के लिए भूमि शिक्षा विभाग के पक्ष में तथा कृृषकों के लिए तहसील बाॅसडीह के ग्राम सुखपुरा में रकबा 0.0625 हे0 में एक किसान कल्याण केन्द्र की स्थापना के लिए भूमि कृृषि विभाग के पक्ष में पुनर्ग्रहण किया गया, जिससे बलिया की विकास की गति तीब्र होगी।

Karan Pandey

Recent Posts

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 hour ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

4 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

5 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

1 day ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago