यज्ञ की सफलता के लिए विस्तार पूर्वक रणनीति बनाई गई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग में कार्यकर्ताओं की जनपद स्तरीय बैठक हुई। जिसमें आगामी वर्ष एक जनवरी से चार जनवरी तक होने वाले यज्ञ की सफलता के लिए विस्तार पूर्वक रणनीति बनाई गई। गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख बिजेंद्र नाथ चौबे ने यज्ञ में कराए जाने वाले पुंसवन, नामकरण, विद्यारंभ, दीक्षा आदि संस्कारों की सूची तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं को रुपरेखा समझाया। बैठक में नगर के 25 वार्डो से 108 कलश के साथ झांकी तैयार कर कलश यात्रा में सम्मिलित होने के लिए व्यवस्था बनाने को कहा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला समन्वयक रविंद्र नाथ पांडेय ,जिला युवा समन्वयक राकेश पांडेय , कृष्णा जायसवाल, ट्रस्टी गण सुरेश पटेल, आलोक चौबे, सुग्रीव यादव, भगवान दास, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला संयोजक कंचन चौबे, कंचन उपाध्याय, गीता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, अमला शर्मा समेत शक्तिपीठ व्यवस्था समिति प्रमुख शांति देवी, मंजू पांडेय, प्रेमलता राय, पुष्पा मिश्रा आदि ने भागीदारी सक्रिय निभाई।

Karan Pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

1 minute ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

1 hour ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago