मैथमेटिक्स ओलंपियाड में एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों का दबदबा

  • जिले के 11 में पांच छात्र ग्लोबल स्कूल से चयनित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) प्रतियोगी परीक्षा में एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। विद्यालय से कुल पांच छात्रों का चयन प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए हुआ है। विद्यालय के चेयरमैन ई. संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, प्रशासनिक अधिकारी अफरोज खान, वरिष्ठ शिक्षक सुमित कुमार चौधरी ने सभी चयनित छात्रों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया है। साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ज्ञात हो कि यह परीक्षा 8 सितंबर को देशभर में आयोजित हुई थी। परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश से कुल 296 छात्र चयनित हुए है जिनमें 11 छात्र गोरखपुर जिले से हैं। इन 11 छात्रों में से पांच छात्र एक ही विद्यालय एकेडमिक ग्लोबल स्कूल से हैं। इनमें अनुराग सिंह, अर्नव अग्रवाल, आयुष त्रिपाठी, उत्कर्ष वर्मा व दिव्यांशु कुमार शामिल हैं। संस्था के चेयरमैन ई. संजीव कुमार व निदेशक राजेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इन प्रतियोगी परीक्षाओं से छात्रों में व्यक्तित्व का विकास होता है। साथ ही अन्य छात्रों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के प्रति रुझान बढ़ता है। प्रतियोगी परीक्षा प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन से छात्रों में व्याप्त परीक्षाओं का भय समाप्त होता है। इससे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं का आंकलन करने में सक्षम हो पाते हैं। चेक पाकर खिल उठे चयनित छात्रों चेहरे भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स प्रतियोगी परीक्षा में चयनित पांचो छात्रों को विद्यालय द्वारा ₹2500 रुपए का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार ने चयनित छात्रों को चेक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से छात्रों के साथ-साथ अन्य छात्रों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर करने की इच्छा जागृत होती है। क्या होता है भारतीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड ? भारतीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड में कुल पांच चरण होते हैं। पहला चरण आईओक्यूएम होता है जहां देश भर के छात्र प्रतिभाग करते हैं। प्रदेश भर के चयनित छात्र आरएमओ परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद तृतीय चरण आईएनएमओटी की परीक्षा होती है। चौथे चरण की परीक्षा आईएनएमओटीसी की होती है। जहाँ देश भर से कुल 6 छात्र शामिल होते हैं। यहां से चयनित छात्र ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली परीक्षा आईएमओ 2025 में भाग लेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

4 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

4 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

4 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

7 hours ago