जिलाधिकारी ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे इनटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल्देपुर में बन रहे इंटेक वेल और कटरिया में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के पूरा होने की समयावधि सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी ली। कार्यदाई संस्था एल&टी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कटारिया के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आम का पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

जिलाधिकारी ने इंटेक वेल निरीक्षण के दौरान नदी की कटान एवं बाढ़ से प्रभावित होने के बारे में पूछा तो सहायक अभियंता ने बताया कि इसकी क्षमता 186 मिलियन लीटर प्रतिदिन की है। इस इंटेक वेल को हाई फ्लड लेवल से 3.50 मीटर ऊपर डिजाइन किया गया है, जिससे यह बाढ़ से प्रभावित नहीं होगा। जिलाधिकारी ने गंगा नदी की कटान की स्थिति को देखते हुए समुचित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए ताकि आमजन मानस को कोई क्षति न हो। इसी प्रकार उन्होंने कटारिया में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए मानक एवं गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूर्ण कराएं। दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा जनवरी 2025 तक है। इस निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी राजेश गुप्ता, जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मुकीम अहमद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago