जिलाधिकारी ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे इनटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल्देपुर में बन रहे इंटेक वेल और कटरिया में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के पूरा होने की समयावधि सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी ली। कार्यदाई संस्था एल&टी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कटारिया के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आम का पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

जिलाधिकारी ने इंटेक वेल निरीक्षण के दौरान नदी की कटान एवं बाढ़ से प्रभावित होने के बारे में पूछा तो सहायक अभियंता ने बताया कि इसकी क्षमता 186 मिलियन लीटर प्रतिदिन की है। इस इंटेक वेल को हाई फ्लड लेवल से 3.50 मीटर ऊपर डिजाइन किया गया है, जिससे यह बाढ़ से प्रभावित नहीं होगा। जिलाधिकारी ने गंगा नदी की कटान की स्थिति को देखते हुए समुचित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए ताकि आमजन मानस को कोई क्षति न हो। इसी प्रकार उन्होंने कटारिया में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए मानक एवं गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूर्ण कराएं। दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा जनवरी 2025 तक है। इस निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी राजेश गुप्ता, जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मुकीम अहमद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 hour ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 hour ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 hour ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago