जिलाधिकारी ने विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा का किया शुभारंभ

1 फरवरी से 15 फरवरी के मध्य जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं की होगी केवाईसी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को भटवालिया स्थित उपकेंद्र पर विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा का शुभारंभ किया। 1 से 15 फरवरी के मध्य चलने वाले अभियान के तहत जनपद के लगभग चार लाख विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि विद्युत कनेक्शन का केवाईसी कराने से उपभोक्ताओं को कई तरह के लाभ होंगे। उन्हें बिल संबंधित समस्त जानकारी एसएमएस एवं ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी। यदि किसी क्षेत्र विशेष में पावर कट का शेड्यूल है तो उसकी जानकारी भी पहले ही मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कैपों की सूचना भी समय-समय पर मिलेगी। केवाईसी कराने के लिए जनपद में तैनात समस्त 260 मीटर रीडर घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त मीटर रीडरों को इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया।
अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन लेने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि विद्युत बिल इकट्ठा न हो, इसके लिए केवाईसी कराना आवश्यक है, जिससे उपभोक्ताओं को समय से बिल की सूचना मिल जाएगी इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राम सेवक राम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

विद्युत उपभोक्ता स्वयं कर सकते हैं केवाईसी

जिलाधिकारी ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट www.upenergy.in पर सर्विस रिक्वेस्ट के अंतर्गत मोबाइल नंबर एवं ईमेल अपडेट कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत उपभोक्ता निकटतम विभागीय कार्यालय पर जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

2 minutes ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

11 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

11 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

11 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

11 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

11 hours ago