जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही ऑनलाइन पोर्टल ऐप के माध्यम से प्राप्त की जायेगी तथा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा उक्त ऐप के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत किये जायेगें। इसलिए प्रत्याशी एवं राजनीतिक दल विभिन्न अनुमतियों हेतु सुविधा पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें और यह आवेदन प्रस्तावित कार्यक्रम से 48 घंटे पूर्व करें। अगर आवेदन में कोई समस्या आती है या किसी प्रकार के तकनीकी सहायता की आवश्यकता है तो प्रत्याशी,राजनीतिक दल संबंधित एआरओ, एसडीएम से संपर्क करें। उनके स्तर से सभी जरूरी सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा सुविधा पोर्टल का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्याशी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं और उन्हें इधर–उधर दौड़ने से मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाता पर्ची डोर–टू–डोर अभियान द्वारा मतदान से 05 दिन पूर्व वितरित कर दी जाएगी और इस संबंध में सभी बीएलओ से प्राणपत्र भी लिया जाएगा। मतदाता मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 अन्य दस्तावेजों के माध्यम मतदान कर सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि जिला प्रशासन शुचितापूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रतिबद्ध है और इस संदर्भ में सभी राजनीतिक दलों के साथ पूर्ण सहयोग किया जाएगा। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की अपेक्षा है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रत्याशियों तथा राजनैतिक दलों को मीटिंग, रैली, वाहनों, अस्थायी निर्वाचन कार्यालय, माइक, हेलीकाप्टर तथा हेलीपैड से सम्बन्धित अनुमति प्राप्त करने हेतु सुविधा ऐप (सिंगल विण्डो सिस्टम) के माध्यम से अनुमति का प्रशिक्षण दिया गया।
अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों,राजनैतिक दलों को सूचित करते हुए कहा कि बैठकों,रैली,वाहनों, अस्थायी निर्वाचन कार्यालय, लाउडस्पीकर, हेलीकाप्टर तथा हेलीपैड से सम्बन्धित अनुमति मदन मोहन वर्मा, डिप्टी कलेक्ट्रेट महराजगंज से कलेक्ट्रेट भवन महराजगंज में स्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट,न्यायलय कक्ष, महराजगंज से प्राप्त किया जायेगा, जिनका मोबाईल नम्बर-9452255360 है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों,राजनैतिक दल बैठकों,रैली,वाहनों, अस्थायी निर्वाचन कार्यालय ,लाउडस्पीकर ,हेलीकाप्टर तथा हैलीपैड से सम्बन्धित अनुमति मदन मोहन वर्मा, डिप्टी कलेक्ट्रेट महराजगंज से प्राप्त करने करें। सुविधा ऐप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (http://eci.gov.in) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ की वेबसाइट (http://ceoup.nic.in) से एंड्रॉयड व ऐपल मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। किसी प्रकार की असुविधा के लिए अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), महराजगंज से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सभी एसडीएम सदर रमेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी श् मदन मोहन वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी, सपा जिला सचिव शमशुल हुदा, बसपा जिलाध्यकाश नारद कुमार राव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

12 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

12 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

13 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

13 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

13 hours ago