जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक

उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक अस्थान,बनरही में पानी के निकास के प्रकरण पर खंड विकास अधिकारी,हनुमानगंज ने बताया कि सोख पीट का निर्माण कर प्रारंभ कर दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी एक माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाय। उपायुक्त उद्योग मायाराम सरोज ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 1779 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं,जिसमें से 1738 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष 41 आवेदन विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए।उपयुक्त उद्योग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 5015 उद्यम पंजीयन हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत् 99 लक्ष्य के सापेक्ष 64 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत हो चुके हैं। जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत् 10 लक्ष्य के सापेक्ष 11 आवेदन तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत् 40 लक्ष्य के सापेक्ष 65 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत हो चुके हैं। बैठक में मेसर्स फ्रेंडस कंप्यूटर प्रो0 रजनीकांत सिंह द्वारा पूर्व में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को आपूर्त किए गए कंप्यूटर के भुगतान के प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि शासन से बजट की मांग कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि शासन में पैरवी कर बजट मांग कर भुगतान सुनिश्चित किया जाय। बैठक में मेसर्स नित्या भूखंड संख्या C5 राजकीय औद्योगिक आस्थान,माधोपुर के प्रकरण पर विचार विमर्श के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा इकाई प्रारंभ करने के लिए 06 माह का समय दिया गया। बैठक जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन अशोक कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गौरी शंकर प्रसाद, जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विजय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल मंजय सिंह, आनंद सिंह, विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

3 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

5 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

6 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

6 hours ago