तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय तहसील परिसर में स्थित अधिवक्ता भवन में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सदस्य बार काउंसिल उत्तर प्रदेश अरुण कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह तथा उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान रहे। मुख्य अतिथि ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष मदन मोहन राय, महामंत्री प्रेम नारायण सिंह व कोषाध्यक्ष परवेज आलम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा की बार और बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को सही न्याय मिलता है। विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से न्याय मिलता है। यह प्राथमिकता होना चाहिए कि गरीब और मजलूमों को न्याय दिलाने में आप अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहें। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि तहसील में आने वाले गरीबों और मजलूमों को न्याय दिलाने में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहीं-कहीं कुछ शिकायतें मिलती है लेकिन उसको दरकिनार करके न्याय के लिए सभी को कम करना चाहिए। इस दौरान प्रवीण कुमार सिंह तहसीलदार, राजेश कुमार नायब तहसीलदार, सीपी यादव तहसीलदार मनियर, राकेश कुमार श्रीवास्तव उपनिबंधक सिकंदरपुर, क्षेत्राधिकार आशीष मिश्रा, शंभू नाथ दुबे, बी.के. श्रीवास्तव, जितेश वर्मा, महेंद्र सिंह, नवलमणि पांडेय, विजय शर्मा, सुशील ओझा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कैलाश नाथ व संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago