जिलाधिकारी ने गौशाला व राजकीय पॉलिटेक्निक का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) आजमगढ़ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा अतरौलिया विकासखंड के अंतर्गत वृहद गौशाला व राजकीय पॉलिटेक्निक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पशुओं के बारे में जानकारी प्राप्ति की।उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बेजुबान पशुओं के स्वास्थ,रखरखाव व साफ सफाई सुव्यवस्थित ढंग से की जाए साथ ही साथ इनके खान पान की मॉनिटरिंग कर हरे चारे एवं पर्याप्त भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। वृहद गौशाला में कुल 75 गोवंश रखे गए हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से गोवंशों के रखरखाव,चारा पानी की व्यवस्था, गोवंशों की समुचित देखभाल के बारे में जानकारी ली,ततपश्चात उन्होंने साफ सफाई पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए, खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां पर साफ सफाई अति शीघ्र कराए जिससे रखे हुए गोवंशों को किसी प्रकार की बीमारी ना हो। इसके पश्चात जिला अधिकारी ने पास में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक का भी निरीक्षण किया ।इस दौरान जिलाधिकारी ने एक क्लास रूम में पहुंचकर बच्चों से जानकारी हासिल की और उनके शिक्षा के बारे में पूछा, ततपश्चात परिसर का निरीक्षण करते हुए मौजूद प्रिंसिपल से बच्चों के सेक्सन के बारे में पूछा, सेक्सन में बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली।लंच का समय होने के नाते कुछ बच्चे लंच कर रहे थे,बच्चों से लंच के बारे में भी जानकारी हासिल की, और कहा की किसी प्रकार की यदि जरूरत हो तो हमें सूचित करें हम उसे जल्द से जल्द पूरा करेंगे।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

7 minutes ago

यूपी खेल छात्रावासों में अंतर्राष्ट्रीय कोच की भर्ती, ₹1.5 लाख मासिक मानदेय

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों…

12 minutes ago

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर…

16 minutes ago

फांसी लगाकर किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के आजाद नगर वार्ड में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने अपने…

20 minutes ago

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

3 hours ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

3 hours ago