नानपारा विधायक ने प्रधान संगठन से वार्ता कर धरना समाप्त करवाया
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में शिव पुर विकासखंड परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन कर शिव पुर विकासखंड के खंड विकास अधिकारी के तत्काल स्थानांतरण व उनके द्वारा कराए गए कार्य योजना की जांच की जांचोउपरांत प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई ।आयोजित धरने मे इलाकाई प्रधानगण के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे,अखिल भारतीय प्रधान संगठन के महामंत्री सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू सिंह ने आयोजित धरने का नेतृत्व करते हुए बताया की बीते दिवस जल जीवन मिशन शक्ति योजना के तहत प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे ब्लॉक प्रमुख के अलावा नानपारा विधायक भी मौजूद थे।
खण्ड विकास अधिकारी के अकर्मण्यता व असभ्यता बातें तथा आयोजित बैठक की अनदेखी किये जाने के चलते प्रधान संगठन ने आक्रोश जता कर खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच व उनकी तत्काल स्थानांतरण की मांग की गई थी मांगे न पूरी होने पर प्रधान संगठन ने जिला प्रशासन को धरना आयोजित करने की बात से अवगत करवाते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन बीडीओ के स्थानांत्रित न होने से आक्रोशित ग्राम प्रधान संगठन ने धरना का आयोजन किया।
प्रधान संगठन , ब्लॉक प्रमुख शिव राम याज्ञसेनी व नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने प्रधान संगठन से वार्ता कर अवगत करवाया की बीडीओ के स्थानांतरण के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है शीघ्र ही बीडीओ का स्थानान्तरण हो जाएगा और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो की भी जांच होगी इस बात से सहमत होकर प्रधान संगठन ने तत्कालिक धरना समाप्त कर दिया है।
जिला संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , प्रवक्ता सूरज शुक्ल ने बताया की बीडियो को न हटाये जाने पर 6 सितंबर से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आयोजित धरना का संचालन कोषाध्यक्ष गुलाम वारिस ने किया,आयोजित धरने में प्रमुख रूप से प्रधानगण कमलेश कुमार , सिराज , आनंद कुमार , फूलमती , वीरेन्द्र कुमार , वारिस अली , शेर अली , मीरा देवी , नफीश अहमद , मीना , अजय कुमार , उमेश कुमार , रफीक , अर्पित याज्ञसेनी , अनिल मौर्य , सैफ अली व उषा देवी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…