भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बिहार स्थित सिवान जिले के जिलाधिकारि मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा मैरवा अनुमंडल अन्तर्गत मैरवा थाना के धरनी छापर पुलिस चेक पोस्ट स्वयं जा कर औचक निरीक्षण किया गया है। क्षेत्र के उत्तर प्रदेश बिहार बार्डर सीमा पर स्थित इस पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों के बैग में मिले अवैध दारू इससे खफा डीएम ने मौके पर ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश एसडीएम सुनील कुमार व
एसडीपीओ अजीत कुमार को दिया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक 25 सितंबर को सिवान जिले के मैरवा अनुमंडल में तेजतर्रार जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा जनता दरबार लगाकर क्षेत्र से आए तमाम जन समस्याओं को सुना एवं निराकरण किया गया इस बीच जिलाधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित मेहरबानुम मंडल के अंतर्गत मैरवा थाने के उत्तर प्रदेश बिहार सीमा स्थित धरनी छपार चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण देर शाम करीब 4:00 बजे किया गया इस बीच चेक पोस्ट पर तैनात एक चौकीदार एवं चार होमगार्ड के बैग से तलाशी लेने के दौरान ही अवैध दारू बरामद हुए। इसे देख अचंभित जिलाधिकारी ने मौके पर ही एसडीएम एवं एसडीपीओ को एफ आई आर दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । वहीं यह घटना पूरे इलाके में अब जन चर्चा का विषय बन गया है जो कि आम जनमानस यह कहने पर विवश हो गए हैं कि जब इस बॉर्डर सीमा पर तैनात पुलिस के रक्षक ही भक्षक बनकर इस तरह काम करेंगे फिर तो बिहार सरकार के द्वारा शराब बंदी कानून के लागू करने से इसके तहत प्रदेश की जनता को शराब से छुटकारा कैसे मिलेगी।वही इस कार्रवाई को लेकर बगल के उत्तर प्रदेश सीमा के कुछ आम जनता जन सहित लोगों का यह भी कहना है कि काश अगर उत्तर प्रदेश के भी आला अधिकारी भी अपने बॉर्डर सीमा क्षेत्र के तमाम पुलिस थाने एवं चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करते जाने ऐसी कितनी खामियां निकल कर सामने आती।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…