जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा छठ घाटों का तैयारियों का लिया गया जायजा

मोतिहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया है। बुधवार को खरना के दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मोतिहारी नगर क्षेत्र अंतर्गत कई छठ घाटों का निरीक्षण का छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर की जा रही तैयारी का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त के द्वारा मोटर बोट से भी मोतीझील के किनारे सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर की जाने वाले पथों को भी देखा गया। जहां भी समस्या पाई गई उसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया गया। कहीं-कहीं चूना छिड़काव में कमी पाई गई,वहां भी पर्याप्त चूना छिड़काव का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा है कि मोतीझील के किनारे निर्माणाधीन पथ में कहीं-कहीं अतिक्रमण है उसे छठ के बाद हटवाया जाएगा। छठ को लेकर सभी जगह नगर निगम के द्वारा बैरिकेडिंग कराई गई है ताकि लोग गहरे पानी में नहीं जा पाए। छठ घाट पर पटाखा फोड़ना प्रतिबंधित है और इस पर सादे लिवास में पुलिसकर्मी नजर रखेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

53 seconds ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

35 minutes ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

5 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

18 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

22 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

22 hours ago