सिकंदरपुर के व्यापारियों की एक बैठक तहसील के सभागार में संपन्न हुई

सिकंदरपुर/बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के व्यापारियों की एक बैठक तहसील के सभागार में उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में बंदी के बारे में दुकानदारों को संबोधित करते हुए उप जिला अधिकारी ने कहा कि सरकार के मनसा के अनुरूप शुक्रवार को दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे, इसमें आपका सहयोग अपेक्षित है। व्यापारियों ने कहा कि कुछ लोगों की मकान दुकान के अंदर ही है वह लोग इसका फायदा उठाते हैं। उप जिला अधिकारी ने कहा कि चाय, पान, फल और मेडिकल की दुकान खुली रहेगी, बाकी सब दुकान पूर्ण रूप से बंद होगी। जो लोग अपनी दुकान खोलने का लाइसेंस लिए हैं बंदी के दिन वह लोग भी अपनी मर्जी से उस दिन दुकान बंद कर देंगे। उपजिलाधिकारी ने कहा की दुकानों पर पॉलिथीन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। अतिक्रमण पर चर्चा करते हुए उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार पासवान ने कहा कि डिवाइडर के पास दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी को आदेशित किया कि दुकानदारों को नोटिस दिया जाए अतिक्रमण हटाने के लिए और बृहस्पतिवार के दिन लाउडस्पीकर से अलाउंस कर दिया जाए कि शुक्रवार के दिन दुकान बंद रहेंगे अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान खोलना है उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक, जितेश कुमार सोनी, उमेश चंद, मदन, सोनी, प्रमोद गुप्ता, दीपक जायसवाल, अनूप जायसवाल, अमित साहू,प्रयाग चौहान, रमेश गुप्ता, कृष्णा सोनी, जितेंद्र सोनी, विजय जायसवाल, लड्डन खान सहित दर्जनों दुकानदार उपस्थित रहे और सब लोगों ने सहमति जताई कि शुक्रवार के दिन बंदी पूर्ण रूप से रहेगी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

7 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

7 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

15 hours ago