सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन अब 19 अगस्त को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेल निदेशालय, उप्र के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न खेलों का सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स मा. कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम संत कबीर नगर में निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि टेनिस, बॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिण्टन, टेबुल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भरोत्तोलन एण्ड वेस्टफिजिक,एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टििंग, क्रिकेट एवं हॉकी खेलों हेतु जिला स्तरीय ट्रायल्स की तिधि दिनांक 07 अगस्त 2023 को निर्धारित की गयी थी।
उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स को संशोधित करते हुए दिनांक 19 अगस्त 2023 को प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स मा0 कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम संत कबीर नगर में सुनिश्चित की गयी है।
उन्होंने बताया कि उक्त चयन/ट्रायल्स में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद/नगर निगम पंचायत/बोर्ड/पुलिस विभाग के कर्मचारी(अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नही ले सकते है। उन्होंन बताया कि इच्छुक पूर्व सरकारी अधिकारी/कर्मचारी अपने विभाग से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन/ट्रायल्स में भाग ले सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

22 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago