जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने बी टीम को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर जीता खिताब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन नॉकआउट प्रणाली पर किया गया, जिसमें जनपद की कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण बाल संरक्षण अधिकारी देवरिया जय प्रकाश तिवारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं कु. पूजा सिंह वैज द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, शकील अहमद, अवधेश यादव, अशोक कुमार सिंह, विकास मिश्रा, फिजियो डा. डी.के. पांडेय, रामजनम यादव, लालू सिंह यादव, विजय कुमार पाल, प्रवीण कुमार, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

8 minutes ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

35 minutes ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

48 minutes ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

2 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

3 hours ago

युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…

3 hours ago