पशुधन रोजगार का सशक्त साधन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l उ0प्र0 गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) ने गोरखपुर में पशुपालन विभाग के अधिकारियों, गोरक्षप्रान्त के पदाधिकारियों, विभिन्न कृषि संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एनेक्सी भवन में बैठक किया। उन्होंने कहा गाय हमारी माता है। उनके द्वारा प्रदत्त गोवर, गोमूत्र से उन पर आने वाले खर्च से भी अधिक आय प्राप्त होता है। गोवर गोमूत्र के प्रयोग से जैविक खेती आज की आवश्यकता है जिससे जहर मुक्त भोजन उपलब्ध होगा। आज कैंसर और डाईबीटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसका कारण कीट नाशक दवाओं एवं रासायनिक खादों का अंधाधुध प्रयोग है।
मुख्यमंत्री की महत्त्वाकांक्षी योजना है कि देशी गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाय। इसके लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाए संचालित है, जैसे- मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, जिसमें एक किसान गोशाला से चार पशु ले सकता है और प्रत्येक पशु पर रूपया 50 प्रति दिन की दर से प्राप्त कर सकता है। ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित योजना में गाय के लिए कैटील शेड नि:शुल्क बना कर दिया जाता है। पंचायती राज विभाग द्वारा सबसिडी पर गोबर गैस योजना संचालित है। इस प्रकार वे रोजगार युवक योजना का लाभ लेकर समाज को जहर मुक्त खाद्ययान उपलब्ध करा सकता है। यही सबसे बड़ी राष्ट्रीय सेवा भी होगी।
बैठक में अपर निदेशक पशुधन डा0 अरविन्द कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 धर्मेन्द्र पाण्डेय, डा0 संजय श्रीवास्तव, डा0 सरोज कुमार चैधरी, डा0 जनार्दन यादव, डा0 अजय पटेल, डा0 राजीव प्रजापति, डा0 बीपी सिंह, डा0 बीके सिंह, डा0 नवीन वर्मा , राजेश कुमार, गोसेवक वरूण वैरागी आदि रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago