ग्राम भरथापुर का सांसद व विधायक ने किया भ्रमण

ग्रामवासियों को वितरित किया खाद्यान्न कीट पीड़ित परिवारों से भेंट कर बंधाया ढ़ाढस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद बहराइच डाॅ. आनन्द कुमार गोंड ने विधायक बलहा सरोज सोनकर, क्षेत्र पंचायत प्रमुख मिहींपुरवा सौरभ वर्मा व अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन के साथ तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत ग्राम भरथापुर पहुंचकर नाव दुर्घटना में प्रभावित हुए परिवारों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। सांसद व विधायक ने हृदय विदारक नाव दुर्घटना में लापता हुए लोगों के रेस्क्यू के लिए संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सांसद डाॅ गोंड ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता प्रदान की जाये। ग्राम के भ्रमण के दौरान सांसद ने विधायक व क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने उप जिलाधिकारी राम दयाल के साथ ग्रामवासियों को खाद्यान्न किट का वितरण भी किया।

Karan Pandey

Recent Posts

देहरादून के हिमालय महोत्सव में चमकी हरियाणा की साहित्यिक पहचान, डॉ. निशंक को भेंट की गई लघुकथा पुस्तक

उत्तराखंड के देहरादून जिले के थानो स्थित लेखक गाँव में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय ‘स्पर्श पर…

5 hours ago

एनडीए की 16 सीटें, फिर भी बड़े गढ़ों में झटके; बैलेट से निकले संदेश का क्या है मतलब?

वाराणसी, नागपुर और पटना के नतीजों ने खड़े किए बड़े सवाल; 28 सीटों के परिणामों…

5 hours ago

करियर में किसे मिलेगी सफलता, किसकी चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग — 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार उपलब्ध पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2026…

7 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग! पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, पूजा से पहले ही आई मौत की खबर

फोटो Ai निर्मित दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया बाराबंकी 🖋️ राष्ट्र…

7 hours ago

भाजपा में विवेकानंद मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी, बने आईटी सेल भलुअनी मंडल के संयोजक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में…

8 hours ago