पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस प्रमुख उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुक्रम में प्रदेश में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए माह नवम्बर 2025 को यातायात माह के रुप में मनाये जाने के क्रम में यातायात माह शुभारंभ कार्यक्रम के अन्तर्गत यातायात कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच से वाहन रैली का आयोजन किया गया, पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रस्थान कर पानी टंकी चौराहा, डी एम चौराहा, तिकोनीबाग चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, पीपल तिराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा, गुरूनानक चौक होकर वापस यातायात कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें – किसानों को नहीं मिल पा रहा गेहूं का बीज किसान परेशान

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर पहुँप सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी महसी डी के श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु नरायणदत्त मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, निरीक्षक यातायात रामप्रकाश, निरीक्षक यातायात दिलीप शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। यातायात माह एक अक्टूबर से तीस अक्टूबर तक मनाया जायेगा।

इस दौरान यातायात पुलिस तथा स्थानीय थाना पुलिस द्वारा पूरे माह विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनमानस तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगा।

ये भी पढ़ें – 12 साल से लंबित वरासत का एक घंटे में निस्तारण, लेखपाल निलंबित, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

Karan Pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

3 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

3 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

3 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

4 hours ago