Categories: Uncategorized

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की आवश्यक बैठक सम्पन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
8 जुलाई 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल गोरखपुर की आवश्यक बैठक, कारखाना संघ कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता और मंडल मंत्री संजय त्रिपाठी के संचालन आवश्यक बैठक हुई। बैठक में महामंत्री बजरंगी दूबे ने बताया, भारत सरकार ने देश में लागू 29 श्रम कानूनों को बदल कर, 4कोड में बदल कर लागू करना चाहती है। पहला वेजेज कोड 2019, दूसरा सोशल सिक्योरिटी कोड 2020।, जिसका भारतीय मजदूर संघ पुरजोर समर्थन करता है, क्योंकि यह सुधार सभी श्रमिकों के लिए हित कारी है, तीसराआक्यूपेशियल हेल्थ हेल्थ,2020, और चौथा इंडस्ट्रियल रिलेशन 2020 यह बदलाव श्रमिकों के लिए पूर्ण हितकारी नहीं हैं, जिसमें सुधार की आवश्यकता है, जिसकी मांग भारतीय मजदूर संघ भारत सरकार से अपने पत्र के माध्यम कर रहा है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि भारत सरकार श्रमिकों के हित में कोड ऑफ ऑक यूपेशियल कोड 2020, और कोड ऑफ इंस्ट्रियल रिलेशन 2020 में अवश्य सुधार करेंगी। जिसके लिए हड़ताल नहीं भारत सरकार से वार्ता की जरूरत है। इस लिए भारतीय मज़दूर संघ और भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी विभागों के मजदूर संगठन 09.07.2025 को वामपंथी यूनियनों के द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन नहीं करेंगी और ना उसमें शामिल भी नहीं होंगी। क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित और विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित है। बैठक का संचालन करते हुए भारतीय मजदूर संघ गोरखपुर के जिला मंत्री, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं मंडल मंत्री कारखाना मण्डल गोरखपुर संजय त्रिपाठी ने कहा वामपंथी मजदूर संगठनों और दलों का यह हड़ताल की कार्यवाही नहीं है बल्कि उनका वार्षिक उत्सव है, जो हर साल जुलाई से अक्टूबर के बीच इनका हड़ताल के नौटंकी की जाती है और धन उगाही और चंदा संकलन का माध्यम है जिससे उनका साल भर का खर्च मिल जाता है , यह मजदूरों के हितों के लिए नहीं अपने अपने संगठन के हितों के लिए किया जाता है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पांडे ने कहा भारतीय मजदूर संघ देश का नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक श्रमिक संगठन है, और इसका उद्देश्य राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए श्रमिक हितों के लिए कार्य करना है। इसलिए भारतीय मजदूर संघ 09जुलाई 2025 को प्रस्तावित हड़ताल का विरोध करता है और भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियनों से अपील करता है इस राजनीति से प्रेरित हड़ताल शामिल ना हो, और सरकार द्वारा बनाए गए नए वेजेज कोड 2019और सोशल सिक्योरिट कोड 2020की खूबियों को बताने का कार्य करें।
बैठक में मंडल प्रभारी अजीत कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद पांडे, सहायक मंडल मंत्री श्रीकांत सिंह, राजेश्वर सिंह, यश्लोक कुमार, कारखाना मंडल के अरविंद कुमार पांडे, प्रकाश पांडे, अनिल कुमार पांडे, मुरारी कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, रामनरेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद बिट्टू, पीके मिश्रा, वीरेंद्र जायसवाल, पन्नी लाल यादव, सुनील कनौजिया, सुबोध राम, देवी दयाल, अमित कुमार, मोहम्मद चांद, अजय कुशवाहा, अश्वनी सिंह, छोटेलाल मौर्य, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, रिंकलेश मंडल अभय कुमार, श्रीवास्तव, ध्रुव देव तिवारी, रमेश मिश्रा, विजय यादव, प्रमुख पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago