डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के आधार पर यू0पी0एच0एम0आई0एस0 हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज, एन0सी0डी0, एन0बी0सी0पी0, आर0एन0टी0सी0पी0, पी0एम0एम0वी0वाई0, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति तथा वित्तीय समीक्षा सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत माह सितंबर 2022 का भ्रमण एवं परीक्षण प्रगति की समीक्षा की गई, इसके साथ ही एनआरसी में भर्ती बच्चों की समीक्षा की गई, आरसीएच पोर्टल फीडिंग के स्टेटस की समीक्षा की गई, एनपीसीडीसीएस की समीक्षा की गई, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम आदि सभी की समीक्षा कर संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक सीएचसी पर ही निवास करें तथा संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न प्रकार के टीकों को समय से लगवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने खराब परफॉरमेंस वाले सीएचसी अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह में अपने से संबंधित कार्यक्रमों में प्रगति लाएं अन्यथा उनके द्वारा कठोर एक्शन लिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सी0एम0ओ0 डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमएस महिला अस्पताल, डीपीएम अमर नाथ, जिला मलेरिया अधिकारी, डीसीपीएम डा0 आरपी सिंह, समस्त सीएचसी अधीक्षक, सहित डब्ल्यू0एच0ओ0 यूनिसेफ के अधिकारी एवं समस्त सी0एच0सी0 अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

10 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

12 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

2 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

3 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago