डीएम ने की सड़कों के निर्माण कार्यों एवं प्रगति की जानकारी ली।

 गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी डा० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सड़कों के निर्माण कार्यों एवं प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में निर्माण कार्य से संबंधित सभी अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में हो रहे सड़क निर्माण के कार्यों के प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए सीएचसी उमरिया, लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, कृषि महाविद्यालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर, राजकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई परसपुर, महिला छात्रावास, मिनी स्टेडियम नरेचा, स्वच्छ पेयजल, यूपीपीसीएल तथा निर्माण खंड डिवीजन बलरामपुर द्वारा किए जा रहे निर्माण 30वीं पीएसी, मेडिकल कॉलेज, तहसील सदर राजकीय आवास, पर्यटन विभाग सहित कई अन्य विभागों के निर्माण कार्यों के प्रगति की गहन समीक्षा की गई। 
        वहीं बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने-अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सड़कों का निरीक्षण कर तत्काल स्टीमेट बनाकर भेज दें, एवं सड़क को समय से सही कराना सुनिश्चित करें।
       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएसटीओ अरुण कुमार, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, एक्सईएन सीडी-1, सीडी-2, डीडी एजी,  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश चौधरी, एनएच एई वेद प्रकाश, यूपी सिडको, सीएनडीएस सहित सभी अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था उपस्थित रहे।
Editor CP pandey

Recent Posts

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

17 minutes ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

27 minutes ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

53 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

6 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

6 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

8 hours ago