जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन स्थल का किया चयन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022-23 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नामांकन स्थल का चयन किया है। उन्होने संबंधित उप जिलाधिकारी से आख्या प्राप्त कर समस्त नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों का नामांकन हेतु स्थल चयनित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि तहसील बरहज अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष पद हेतु 25 वार्डो के लिए नामांकन स्थल कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी बरहज निर्धारित किया गया है। इसी निकाय के सदस्य पद हेतु 1-5 तक के वार्ड हेतु कक्ष संग्रह कार्यालय बरहज, 06-10 वार्ड हेतु नायब नाजिर कक्ष बरहज, 11-15 वार्ड हेतु नायब तहसीलदार कक्ष बरहज, 16-20 तक वार्ड हेतु राजस्व लिपिक कक्ष बरहज तथा 21-25 वार्ड हेतु न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है। इसी तहसील अन्तर्गत नगर पंचायत भलुअनी के अध्यक्ष पद के लिए 14 वार्डो हेतु न्यायालय तहसीलदार बरहज कक्ष निर्धारित किया गया है तथा इसी नगर पंचायत के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-14 के लिए मतदाता पंजीकरण कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है।
तहसील सदर अन्तर्गत नगर पालिका परिषद देवरिया के अध्यक्ष पद हेतु 33 वार्डो के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 1 निर्धारित किया गया है। इसी निकाय के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-7 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 2, वार्ड 8-14 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 3, वार्ड 15-21 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 4, वार्ड 22-27 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 5 तथा वार्ड 28-33 के लिए सदस्य पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 6 निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अध्यक्ष पद हेतु 10 वार्डो के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 7, सदस्य पद हेतु वार्ड 1-10 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 8 नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत गौरी बाजार के अध्यक्ष पद हेतु 11 वार्डो के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 09 तथा सदस्य पद हेतु वार्ड 1-11 के लिए नामांकन कक्ष जिला पंचायत कक्ष संख्या 10, नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु 13 वार्डो के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 11, सदस्य पद हेतु वार्ड 1-13 के लिए नामांकन स्थल जिला पंचायत कक्ष संख्या 12 निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष पद हेतु 14 वार्डो के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-14 वार्ड के लिए नगर पालिका परिषद क0सं0-08, नगर पंचायत बैतालपुर के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डो एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नगर पालिका परिषद क0सं0-09, नगर पंचायत तरकुलवा के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डो के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नगर पालिका परिषद क0सं0-10 तथा नगर पंचायत हेतिमपुर के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डो एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नामांकन स्थल नगर पालिका परिषद क0सं0-11 निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत रुद्रपुर के अध्यक्ष पद हेतु 16 वार्डो के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी रुद्रपुर एवं सदस्य पद हेतु 1-16 वार्ड के लिए न्यायालय तहसीलदार रुद्रपुर, नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डो के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय रुद्रपुर एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नामांकन कक्ष नायब नाजीर कार्यकक्ष रुद्रपुर निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत भाटपाररानी के अध्यक्ष पद हेतु 12 वार्डो के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी भाटपाररानी एवं सदस्य पद हेतु वार्ड 1-12 के लिए नामांकन कक्ष न्यायालय तहसीलदार भाटपाररानी निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत सलेमपुर के अध्यक्ष पद हेतु 13 वार्डो के लिए एवं सदस्य पद हेतु वार्ड 1-13 के लिए कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी सलेमपुर निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत भटनी के अध्यक्ष पद हेतु 12 वार्डो के लिए एवं सदस्य पद हेतु वार्ड 0-12 के लिए न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत मझौलीराज के अध्यक्ष हेतु 13 वार्डो के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-13 वार्ड के लिए न्यायालय अपर तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत लार के अध्यक्ष पद हेतु 16 वार्डो के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-16 वार्ड के लिए न्यायालय तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष नामांकन स्थल के लिए निर्धारित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

4 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

5 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

5 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

6 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

6 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

7 hours ago